उत्तराखंड में 23 जून के बाद रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, 20 तक पहुंचने की संभावना
उत्तराखंड में मानसून का आगमन होने वाला है। प्रदेश में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून का आगमन होता है। इस बार मानसून के आगमन से पहले ही अच्छी बारिश हुई है। बिहार के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है। यूपी में भी अगले दो से तीन दिनों में इसके पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मानसून 23 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है।
19 से 20 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा। इससे पहले ही पूरे प्रदेश में तेज दौर की बारिश गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्री मानसून बारिश फिलहाल जारी रहेगी। वहीं, आज प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। लोगों को इन इलाकों में सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।