Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

 मोदी कैबिनेट के चार मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने पड़ोसी देशों में जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि सोमवार को रूस-यूक्रेन संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वी.के सिंह भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद छात्रों सहित लगभग 20,000 भारतीय नागरिकों को निकालने की आवश्यकता थी। सरकार ने भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए यूक्रेन और बाद में उसके पड़ोसी देशों के लिए विशेष उड़ानें शुरू की हैं। जानकारी के मुताबिक  पिछले कुछ दिनों में, एयर इंडिया की पांच निकासी उड़ानों ने 1,156 भारतीय नागरिकों को दिल्ली और मुंबई वापस लाया है। पांचवीं उड़ान सोमवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 249 भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए उतरी। हालांकि, छात्र पोलैंड की सीमा पर भी फंसे हुए हैं, जिससे भारतीय अधिकारियों को पश्चिमी यूक्रेन के एक शहर उज़होरोड से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए एक वैकल्पिक ट्रेन मार्ग देखने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *