देश में सिविल डिफेंस को लेकर मॉकड्रिल कल, 1971 के बाद हो रही मॉकड्रिल
भारत-पाकिस्तान युद्ध के आसार अब और प्रबल हो गये हैं। केन्द्र सरकार ने 1971 के बाद पहली बार देश में आम लोगों के लिये युद्ध के हालातों में सुरक्षित रहने के लिये सिविल डिफेंस मॉकड्रिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 7 मई को देशभर में मॉकड्रिल की जाएगी।
जिसमें वॉर सायरन, शहरों को ब्लैक आउट करना, आम लोगों को किसी भी हमले से पहले सुरक्षित स्थानों पर जाना, रैस्क्यू की तकनीक, युद्ध काल की अन्य जरूरी कदमों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी जाएगी।
इधर उत्तराखंड सरकार भी सात मई को होने वाली मॉकड्रिल के लिए तैयार है। विशेष रूप से इसका फोकस सीमांत जिलों पर रहेगा। इसके अंतर्गत एयरबेस वाले जिलों यानी उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मॉकड्रिल पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी मॉकड्रिल की जाएगी।
आपको बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुये हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध के हालातों से इंकार नहीं किया जा सकता। लिहाजा केन्द्र सरकार ने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिये जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिये हैं।