Thursday, December 11, 2025
उत्तराखंड

हल्द्वानी में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले गिरफ्तार

एक ओर देश में कोलकाता रेप-हत्या प्रकरण से गुस्सा है वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी में लड़कियों के साथ सरेआम हुई छेड़छाड़ की घटना से देवभूमि उत्तराखंड शर्मसार हुई है।
मामला हल्द्वानी का है जहां दो युवतियों के साथ सड़क पर न केवल छेड़छाड़ हुई बल्कि उनकी गाड़ी को ओवर टेक कर उन्हें डराया भी गया।
ये वीडियो युवतियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।
प्राची जोशी नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, कि रात को मैं अपनी फ्रेंड के साथ एक फिल्म देखकर लौट रही थी। तभी अचानक कम से कम 10 लड़कों ने 2 कारों से हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की… वो 25 मिनट हमारे लिए बेहद डरावने थे।
इसके बाद पुलिस ने इन मनचलों की तलाश शुरू की और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
नैनीताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *