Wednesday, February 18, 2026
मेरठ समाचारराज्यराष्ट्रीय

Meerut: गणतंत्र दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मेरठ कॉलेज स्थित न्यू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्पाइन एंड जॉइंट ऑर्थोपेडिक सेंटर द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह शिविर प्रसिद्ध हड्डी एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. पुलकित भटनागर के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क बीएमडी (BMD) जांच, निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच के साथ-साथ रियायती दरों पर पैथोलॉजी जांच एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में पैथोलॉजी सेवाएँ एमपैथ लैब की ओर से प्रदान की गईं। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण जांचों जैसे थायरॉयड (TSH), ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं हीमोग्लोबिन (Hb%) में से एक जांच बिल्कुल निःशुल्क की गई। शिविर में हड्डियों, जोड़ों, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याओं एवं नसों से जुड़े रोगों की जांच व परामर्श किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों को इस पहल से अत्यंत लाभ मिला।

इस अवसर पर अरविंद कुमार, सचिन पाल, ललित वार्ष्णेय, प्रदीप वर्मा, अनिल खुब्बापुर, आर्यन कुमार, कृष्णा, अमजद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *