भाजपा के हुये मथुरादत्त जोशी, सीएम धामी ने पार्टी में कराया शामिल
इस हाथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर उस हाथ मथुरादत्त जोशी भाजपा में शामिल हो गये। आज सुबह उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और दोपहर बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दो अन्य नेताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।
आपको बता दें कि मेयर टिकट न मिलने से नाराज उत्तराखंड कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया। जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पार्टी की तमाम जिम्मेदारियों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में अपनी पत्नी के लिये मेयर पद का टिकट चाह रहे थे मगर पार्टी ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया में अपनी नाराजगी जताई थी।