Monday, April 28, 2025
दिल्ली

दिल्ली के गोकुलपुरी में लगी भीषण आग, 7 की मौत

राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारोयों के अनुसार अब आग पर काबू कर लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई। जिसके बाद दमकल कर्मचारी सभी बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। इस हादसे में 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई। हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि सुबह-सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *