मेक इन इंडिया की अमेरिका में धूम, शिकागो में कायरा कलेक्शन की ग्रैंड लॉन्चिंग
भारतीय मूल की नितिका वर्मा ने मेक इन इंडिया की धूम अमेरिका में भी मनवाई दी है। मेरठ में जन्मी नितिका कायरा कलेक्शन के नाम से एक कंपनी चलाती हैं। जिसकी शुरूआत लॉक डाउन के दौरान की गई। उनके साथ उनके पति मुकुल वर्मा का सहयोग रहा है। मुकुल देहरादून में जन्मे हैं और बीते 20 सालों से अमेरिका में रह रहे हैं।
कायरा कलेक्शन की खास बात ये है कि इस कंपनी के कपड़े भारत में तैयार किये जाते हैं, जिसमें मुख्य रूप से भारतीय महिलाओं को रोजगार दिया गया है। भारत की महिलाएं कपड़े तैयार करती हैं और भारत के साथ-साथ अमेरिका में ये कपड़े बेचे जाते हैं।
बीते दिन शिकागो में कायरा कलेक्शन की ग्रैंड लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फेशन शो के माध्यम से कंपनी ने अपने कपड़ों का प्रदर्शन किया। इस ग्रैंड लॉन्चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रौशन भी पहुंचे।