हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। आपको बता दें कि कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक भी शामिल हैं। कई शव बस के अंदर फंसे हुये थे जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा आज सुबह करीब 8.45 बजे हुआ। बस शैंशर से सैंज जा रही थी। सीएम जयराम ठाकुर ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख प्रकट किया है सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों 15-15 हजार मुआवजे का एलान किया है।