Saturday, April 20, 2024
राष्ट्रीय

भारत-चीन बार्डर पर बड़ा हादसा, 16 जवानों की मौत, 4 जवान गंभीर रूप से घायल

सिक्किम में भारत-चीन बार्डर पर हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 अफ्सर हैं और बाकी जवान। जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुये हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर नॉर्थ बंगाल के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा 3 में सुबह 8 बजे के करीब हुआ। घटना स्थल राजधानी गैंगटोक से 130 किमी दूरी पर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ट्रक 20 जवानों के साथ चीन बॉर्डर पोस्ट की तरह जा रहा था। तभी जेमा 3 के पास ट्रक स्किड होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना स्थल से मारे गये जवानों के शव निकाल लिये गये हैं। सड़क हादसे में मारे गये जवान किस रैजिमेंट के थे इस बात की जानकारी खबर बनाये जाने तक नहीं मिल पाई थी। गैंगटोक में पोस्टमार्टम के बाद शवों को सेना को सौंप दिया जाएगा। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहर शोक प्रकट किया।

Video : Breaking News: सिक्किम में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *