Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून की सड़कों पर उतरीं महिलाएं

उत्तराखंड बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने देहरादून में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियां और कार्यकत्रियां सड़कों पर उतरीं और राज्य सरकार का खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कांग्रेस भवन से डीजीपी मुख्यालय की ओर कूच किया, कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय का घेराव करने का था मगर पुलिस ने महिलाओं को कनक चौक के पास बैरिकेटिंग कर रोक लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां वहीं पर धरने पर बैठ गईं। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का अरोप है कि राज्य में महिला के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। यहां तक कि खुद बीजेपी के नेता नाबालिक के रेप और हत्या में सम्मलित पाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *