Thursday, June 19, 2025
उत्तराखंड

हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर का महंत रोहित गिरी गिरफ्तार, पंजाब की महिला से छेड़खानी का आरोप

छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस ने हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ चंडी देवी के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार किया है। महिला ने महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए लुधियाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

लुधियाना से एक पुलिस टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची और महंत रोहित गिरी को साथ लेकर चली गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के संतो में हलचल मची हुई है। पुलिस के अनुसार लुधियाना निवासी महिला 1 साल पहले हरिद्वार में हवन करने के लिए आई थी और इसी दौरान उसकी चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से जान पहचान हुई थी।

महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस कारण वह हरिद्वार हवन करने के लिए आई हुई थी। महिला से बातचीत होने के बाद महंत उसको अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर रहा था। कुछ दिन पहले महंत लुधियाना गया हुआ था। तब महंत रोहित गिरी ने महिला को फोन करके बुलाया और अपनी कर में सुनसान जगह पर ले जाकर उसे छेड़खानी की।

पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत लुधियाना में दर्ज कराई। इस पर रोहित गिरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पंजाब पुलिस टीम गैर जमाती वारंट के साथ आई थी और थाने में आमद दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से महत्व गिरफ्तार कर साथ ले गई।

इधर महंत नकी गिरफ्तारी की खबर आग की तरह धार्मिक जगत में फैल गई और पूरे हरिद्वार में यह चर्चा का केंद्र बन गई। महेंद्र की गिरफ्तारी से हरिद्वार के अन्य संत भी हैरान हैं। वही महंत की पत्नी ने भी उसके आवास पर जमकर हंगामा किया। महंत की पहली पत्नी का कहना है कि उसका महंत से तलाक नहीं हुआ है लेकिन उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

महिला से छेड़खानी में गिरफ्तारी का मामला गर्म था तो वहीं अब महंत की पहली पत्नी के हंगामे के बाद इसका खुलासा हुआ की पहली पत्नी के होते हुए महंत की दूसरी शादी की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *