भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2022 अपने जन्मदिन के साथ 41 साल में कदम रख दिया है। धोनी इस बार लंदन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी 2 जुलाई को ही लंदन पहुंच चुके थे। उन्होंने चार जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह भी लंदन में ही सेलिब्रेट किया था और अपने जन्मदिन के लिए भी उन्होंने पहले से ही योजना बना ली थी।
बता दें, धोनी सात जुलाई को देशभर में कहीं भी रहें, लेकिन रांची में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल रांची में धोनी के बचपन के पुराने यार दोस्त हैं। वे सभी निजी तौर पर ही बर्थडे केक काटकर ही सेलिब्रेट करते हैं। वहीं इस वर्ष भी रांची में धौनी फैंस क्लब के लोग भी जमकर केक काटकर माही का जन्मदिन मना रहे हैं। माही के रांची में सैंबो स्थित फार्म हाउस में भी जन्मदिन मनाने की जोरदार तैयारी चल रही है। यहां भी फार्म हाउस में काम करने वाले कर्मचारी केक काटकर माही का जन्मदिन मनाएगें। सोशल मीडिया के जरिये भी माही के फैंस उन्हें खूब बधाइया और प्यार दे रहें है। ऐसे में कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी ने माहि का केक काटने वाला एक वीडियो इंटरनेट में डाला है। जो खूब वायरल हो रहा है और जिसे अबतक तीन लाख से ज्यादा लोंगो ने पसंद किया है। बता दें कि धोनी पिछले डेढ़ महीने से अपने परिवार के साथ रांची में ही थे। इस दौरान उन्होंने छुट्टियों में अपने घर पर लंबा वक्त गुजारा। दोस्तों के साथ पार्टी की और फिर वैद्य से 40 रुपये में अपने घुटने का इलाज भी कराया।