Thursday, April 25, 2024
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरिद्वार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का हरिद्वार दौरा आज, शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं  सुलह संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इस संस्थान के निर्माण का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी सद्भाव, समन्वय में और बेहतर संबंध स्थापित बनाए रखना है। उपराष्ट्रपति सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से हरिद्वार से लिए रवाना हो गए। वहीं उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे। वहीं  देव संस्कृति विश्वविद्यालय विवि की ओर से संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के हरिद्वार आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वीवीआइपी ड्यूटी के लिए निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति चेक कर लें।  यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलती है तो सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। वीवीआइपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जा रही है और पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही चेकिंग के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *