Wednesday, February 18, 2026
अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेहरादूनराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

Lunar Eclipse: चंद्रग्रहण 2025 में दुनियाभर में दिखा ‘ब्लड मून’, 3 घंटे से अधिक रही चांद पर धरती की छाया

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान देशभर में ‘ब्लड मून’ देखा गया। ग्रहण के दौरान चांद पर पृथ्वी की छाया 3 घंटे से अधिक समय तक रही। अलग-अलग शहरों में लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। रक्तिम चंद्रमा की छवि को लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया।

खगोलीय घटनाओं को वैज्ञानिक नजरिए से देखने-समझने का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण धर्म से इतर भी गूढ़ अर्थ रखता है। आज साल 2025 के अंतिम चंद्र ग्रहण के दौरान देशभर में ‘ब्लड मून’ देखा गया। लगभग तीन साढ़े घंटे से अधिक समय तक चांद पर धरती की छाया पड़ती रही। चंद्रग्रहण की पूरी अवधि में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच रही और चांद पर सूर्य का प्रकाश सीधे नहीं पड़ा। देशभर से इस खगोलीय घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई जैसे शहरों से चांद और ‘ब्लड मून’ की अलग-अलग छवियां सामने आईं।

चंद्रग्रहण भारत के अलावा यूएई, चीन और पाकिस्तान से भी देखा गया। लाखों लोग रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बने। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से 1:26 बजे तक रहा। वैज्ञानिकों ने बताया, रात 11:01 से 12:23 बजे तक 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इस दौरान ब्लड मून यानी चंद्रमा सुर्ख लाल दिखा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूतक के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *