Wednesday, January 21, 2026
उत्तराखंड

केदारभूमि में खिला कमल, भाजपा की शानदार जीत, सीएम धामी के काम-काज पर मुहर

विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव में बाजी भाजपा के हाथ लग चुकी है। भाजपा प्रत्‍याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रातव को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्‍याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट‍ मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रावत को 18191 मत प्राप्‍त हुए हैं। भाजपा ने 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

उपचुनाव के दौरान मुख्य मुकाबले में भाजपा व कांग्रेस ही दिखते रहे। शनिवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बरकरार रखी। दोपहर साढ़े 12 बजे जीत का ताज आशा नौटियाल के सिर पर सज गया। वहीं आशा नौटियाल की जीत के बाद केदारनाथ में महिला प्रत्‍याशी की जीत का मिथक एक बार फ‍रि सच साबित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *