घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, अब अभिमन्यु के डेब्यू का इंतजार, पिता आरपी ईश्वरन को बड़ी उम्मीद
आगामी 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। उम्मीद है कि 5 टेस्ट की इस सीरीज में उत्तराखंड के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का भी डेब्यू होगा। अभिमन्यु ईश्वरन का बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के लिये भारत टेस्ट टीम स्कॉड में चयन हो चुका है।
अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन ने बेटे को लेकर विस्तार से जय भारत टीवी से बात की है। अभिमन्यु ईश्वरन के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार बेटे अभिमन्यु का डेब्यू जरूर होगा और डेब्यू होने पर वो खुद को साबित जरूर करेगा। कहा कि घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु का रिकॉर्ड शानदार रहा है, उसे 5 सेसन मैदान में खड़े होने की आदत है और इसका फायदा उसे जरूर मिलेगा।