Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

फिर विवाह के बंधन में बधे भगवान श्रीकृष्ण, हल्द्वानी में अनौखी शादी

हल्द्वानी शहर में एक अनोखी शादी हुई है। जिसमें एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ विवाह कर लिया। बारात भी आई, बाराती भी आये और बैंड बाजा खूब बजा। टुइस्ट केवल दुल्हे में था दुल्हे बने भगवान श्रीकृष्ण। भगवान की प्रतिमा के साथ पूरे विधि-विधान से विवाह की सभी रस्में पूरी की गई।
मामला हल्द्वानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है जहां 21 वर्षीय हर्षिका पंत का भगवान श्रीकृष्ण के साथ विवाह संपन्न हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण की वृंदावन से मंगाई गई प्रतिमा मंडप में विराजमान हुई और दुल्हन ने हाथों में श्याम के नाम की मेहंदी रचाई। इस अनोखे विवाह समारोह के साक्षी पंत परिवार के परिचित-रिश्तेदारों समेत 300 से अधिक लोग बने। हर्षिका और कान्हा के इस अद्भुत विवाह में बैंड-बाजों की धुनों और गिदारों के गीत, विधिवत मंत्रोच्चार सब कुछ हुआ। वरमाला पहनाई गई और मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
आपको बता दें कि हर्षिका दिव्यांग हैं और बचपन से कृष्ण भक्ति में लीन हैं और जब उनकी ये भक्ती प्रेम में बदल गई तो उन्होंने भगवान से ही विवाह रचा लिया। परिवार उनके साथ है मगर सोशल मीडिया पर ये शादी वायरल हो रही है। कुछ लोग इस गलत करार दे रहे हैं तो कुछ इसे भक्ती और प्रेम का नाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *