Tuesday, April 16, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

कपूर खानदार में आया नन्हा मेहमान, आलिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर हो रही है। लोग बोल रहे हैं कि इस कपल भी बेटी भी आलिया की तरह ही क्यूट होगी।
रणबीर कपूर और भट्ट परिवार इस खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 6 नवंबर को रणबीर के साथ आलिया सुबह 7.30 बजे अस्पताल पहुंच गईं थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों अपनी कार में अस्पताल जाते नजर आए। इसके कुछ देर बार सोनी राजदान और नीतू कपूर भी हॉस्पिटल पहुंचीं थीं।
आलिया भट्टी की गोद भराई का फंक्शन भी अक्टूबर महीने में कर दिया गया था। इसके साथ ही मीडिया में खबर आई कि बच्चे का जन्म नवंबर लास्ट और दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाला है। लेकिन 6 नवंबर को आलिया का अचानक अस्पताल जाना सबको चौंका गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में आलिया के लिए पहले से ही रूम बुक कर दिया गया था।
फैंस के बीच इस खबर से काफी खुशी है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर को लोग बधाई दे रहे हैं। वैसे इस खुशखबरी की तरफ इशारा महेश भट्ट ने भी रविवार की सुबह दे दिया था। जब उन्होंने बच्चे के जन्म से पहले कहा कि    सूरज का उदय होने वाला है उन्होंने कहा कि मैं नई जिम्मेदारी निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *