Thursday, June 19, 2025
राष्ट्रीय

भारत के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची, देखिए कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब

1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है, ऐसे में आज बात करेंगे भारत के तमाम मुख्यमंत्रियों की और उनकी संपत्ति की। यानी देश का कौन मुख्यमंत्री सबसे अमीर है और कौन सबसे गरीब, इस वित्तीय वर्ष के गुजरते गुजरते किसनी कितनी बनाई संपत्ति..
चलिये आपको बताते हैं किस सीएम के पास कितनी संपत्ति है-
डीआर की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वो अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में पहले पायदान पर बने हुये हैं।
चंद्रबाबू नायडू पास – 931 करोड़ की संपत्ति है।
दूसरे नम्बर पर पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)- 332.57 करोड़ की संपत्ति है।
सिद्धारमैया (कर्नाटक)-51.94 करोड़ की संपत्ति है।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के पास 30.04 करोड़ की संपत्ति है
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास 25.33 करोड़
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास 17.27 करोड़ की संपत्ति है
महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस के पास 13.27 करोड़
अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगभग 16वें पायदान पर हैं उनके पास कुल 4.64 करोड़ की संपत्ति है।
बात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की करें तो सीएम योगी इस सूची में गलगभ 23वें स्थान पर हैं और उनके पास 1.54 करोड़ की संपत्ति है।
अब सबसे गरीब मुख्यमंत्री की बात करें तो
इस सूची में सबसे गरीब सीएम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं उनके पास महज 15.38 लाख की संपत्ति है। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी गरीब सीएम की सूची में दूसरे पायदान पर हैं उनके पास भी महज 55 लाख की संपत्ति है। केरल की सीएम पी. विजयन भी गरीबों की सूची में हैं उनके पास कुल 1.19 करोड़ की संपत्ति है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *