Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

देहरादून में चलेगी लाइट मेट्रो रेल, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि देहरादून में लाइट मेट्रो रेल चलाई जा सकती है। नियो मेट्रो का प्रस्ताव मंत्रालय में लंबित होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि जब वह जुलाई 1974 में एलबीएस एकेडमी मसूरी में प्रशिक्षण लेने आए थे, उसके सापेक्ष आज सड़कों पर निश्चित तौर पर दबाव बढ़ा है। आबादी बढ़ रही है लेकिन मेट्रो जैसा प्रोजेक्ट बहुत खर्चीला है। एक दो शहरों को छोड़कर ज्यादातर मेट्रो लॉस में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में आबादी के हिसाब से लाइट मेट्रो जैसे विकल्प पर जरूर विचार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *