Friday, July 18, 2025
उत्तराखंड

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का आखिरी टेस्ट, पंचायत चुनाव में मताधिकार के लिये तैयार राज्य का ग्रामीण वोटर

हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में अगले महीने पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले ये एक तरह से राजनीतिक दलों के लिये अंतिम परीक्षा जैसा है, भाजपा-कांग्रेस दोनों अब पंचायतों में अपना दबदबा चाहते हैं, ये देखना भी दिलचस्प होगा कि सूबे की ग्रामीण जनता किसके साथ है।
इस बीच नर्वाचन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। राज्य में 47 लाख 72 हजार मतदाता हैं। इनमें 23,08,465 महिला, 24,63,183 पुरुष और 372 अन्य मतदाता हैं।
मतदान के लिये पूरे प्रदेष में 10529 बूथ बनाए गए हैं।
ऊधम सिंह नगर जिले में सर्वाधिक 1426 पोलिंग बूथ हैं, जबकि चंपावत में सबसे कम 393 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं।
वहीं पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 66,415 पदों पर चुनाव होना है।
ग्राम प्रधान 7,499
ग्राम पंचायत सदस्य 55,583
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2,975
जिला पंचायत सदस्य 358 पद हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस वक्त अनंतिम आरक्षण पर सुनवाई चल रही है, अंतिम आरक्षण सूची जारी होने साथ चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *