Tuesday, March 25, 2025
उत्तराखंड

भीमबली में फिर हुआ भूस्खलन, मंदाकिनी नदी पर बन गई झील, अब खतरा टला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली में फिर भारी भूस्खलन हुआ है और इससे मंदाकिनी नदी में एक झील बन गई है।
ये भूस्खलन भीमबली हेलीपैड के सामने नदी के दूसरी ओर की पहाड़ी में हुआ। भूस्खलन के चलते मलबा और पत्थर नदी में गिरी और नदी का प्रवाह रूक गया। जिसके बाद यहां नदी में झील बनने लगी।
हालांकि कुछ देर बाद पानी ने अपना रास्ता खोज लिया और नदी का पानी फिर नीचे की ओर बहने लगा।
जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया है कि अब यहां कोई खतरा नहीं है। नदी का पानी फिर से बहने लगा है।
बावजूद इसके प्रशासन ने एहतियातन नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
ये अलर्ट गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक जारी किया गया है। नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति नदी के ओर न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *