Wednesday, April 15, 2026
उत्तराखंड

कुंती दयाल फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण, लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिये किया जागरूक

उत्तराखंडी लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुन्ती दयाल फाउंडेशन के तत्वावधान में पौड़ी जनपद के विभिन्न विकासखड़ों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

साथ ही इस दौरान वृक्षों का वितरण और बीज बॉल का भी वितरण किया गया। जिसमें विशेष तौर पर विकासखंड़ जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण, सतपुली, विकासखड़ पोखड़ा के अंतर्गत ग्राम बौन्दर, विकासखड़ एकेश्वर के अंतर्गत जंणदादेवी और एकेश्वर बाजार विकासखड़ बीरोंखाल के अंतर्गत खलधार, पड़िन्णा और ग्राम घिमड़िया व विकासखड़ नैनीडांडा के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल जगदेई एवं ग्राम कोटाबाग, (कालाढूंगी) जिला नैनीताल में भी संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान संस्था के डायरेक्टर ऑपरेशन नीरज शर्मा, डायरेक्टर प्रोजेक्ट दिनेश कंडारी, दिगमोहन नेगी, अनिता रावत, जीतेन्द्र रावत, विक्रम सिंह आदि ने लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों के बचाव और पर्यावरण संरक्षण हेतु भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *