हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है। जहां बिंदुखत्ता के रहने वाले भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्धि हालात में मौत हुई है। सेना के जवान ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
video – https://www.youtube.com/watch?v=oNo9WuBLMPU

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की बिंदुखत्ता के रहने वाले थे। वो कुमाउं रेजिमेंट में तैनात थे। उनके पिता स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की भी पूर्व सैनिक थे। कुछ दिन पहले ही पिता की मौत हुई थी। तारा सिंह कुछ दिन पहले ही छुट्टियां बिताने घर आये थे। रविवार की रात अचानक तारा सिंह की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें परिजन एसटीएच हल्द्वानी ले गये। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चित्रशिला घाट में आज जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही सेना को भी इस बात की सूचना दे दी गई है। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तारा सिंह अपने पीछे पत्नी, मां और दो नन्हीं बेटियों को छोड़कर हमेशा के लिये चले गये।