देहरादून- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग समाप्ती की ओर है जम्मू-कश्मीर के आखिरी पड़ाव में यात्रा चल रही है, ऐसे में सभी के दिल में ये सवाल है कि इस यात्रा के बाद आगे क्या होगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद क्या करेंगे ये अभी साफ नहीं है लेकिन कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी और भारत जोड़ो यात्रा में लगातार राहुल गांधी के साथ चल रहे देवेन्द्र यादव ने यात्रा के दूसरे चरण का खुलासा किया है। देवेन्द्र यादव के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण हर राज्य में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालना है। जिसकी उत्तराखंड में तैयारी चल रही है। इसे लेकर आज देहरादून स्थित राजीव भवन में कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।