Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हिरोकाजू मातसुनो के अनुसार, नारा शहर में आज सुबह करीब 11.30 बजे आबे पर गोली चलाई गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे अभी कोमा में हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास उस समय हुई जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए सुबह करीब 11.30 बजे भाषण दे रहे थे। घटनास्थल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर में से खून बहता देखा गया। इस बीच, पुलिस ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत और जापान के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आपको बता दें कि ‘शिंजो आबे पीएम नरेंद्र मोदी को भरोसेमंद दोस्त बता चुके है यह बात साल 2018 की है। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान के टोक्यो पहंचे थे। तब तत्कालीन पीएम शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त बताया था। साथ ही दोनों नेता टोक्यो में बड़ी गर्मजोशी से मिले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *