Thursday, December 11, 2025
उत्तराखंड

शंकराचार्य हैं भी या नहीं! बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय के बयान से मचा हड़कंप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए दावा किया था केदारनाथ धाम में घोटाला हुआ है. केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है. उनके इस दावे के बाद काफी ज्यादा विवाद खड़ा हो गया. अब मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर पलटवार किया है.

सोना गायब होने के संबंध में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में ऐसा होने की बात करना बेहद दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने शंकराचार्य से गुजारिश की कि उन्हें सबूत पेश करने चाहिए. अजेंद्र अजय ने कहा, मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं, लेकिन वे दिनभर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं. विवाद खड़ा करना, सनसनी फैलाना और चर्चाओं में बने रहना स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है. वो शंकराचार्य हैं या नहीं ये भी एक विषय है।
सोशल मीडिया पर दिये एक बयान में उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने पर उनका बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उनसे अनुरोध करता हूं और चुनौती भी देता हूं कि वे तथ्य और साक्ष्य सामने लाएं. उन्हें अधिकारियों के पास जाना चाहिए, सबूत पेश करने चाहिए और जांच की मांग करनी चाहिए. अन्यथा उन्हें अनावश्यक विवाद खड़ा करने और केदारनाथ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है.ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *