आईपीएल 2022: आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, इन चार टीमों के बीच होगी टक्कर
आईपीएल 2022 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। राजस्थान का यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। राजस्थान ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। मुंबई के लिए आईपीएल 2022 का आगाज अच्छा नहीं रहा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि इस मैच में एक वक्त पर मुंबई की जीत की मजबूत दावेदार नजर आ रही थी। ऐसे में दोनो टीम के फैंस लिए आज का मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है। आपको बता दें की यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबल शाम 7 बजे से गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।