Wednesday, February 18, 2026
उत्तराखंड

चांदी और सोने के गिरते दामों से निवेशक चिंतित, ऑनलाइन ट्रेडिंग से बच रहे

सोने और चांदी के दामों में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बावजूद इसके निवेशक सोना-चांदी पर निवेश करने का यह उपयुक्त समय मान रहे हैं। उन्हें आने वाले दिनों में आभूषणों के दामों में उछाल की उम्मीद है। हालांकि निवेशक इस समय ऑनलाइन ट्रेडिंग से बचते नजर आ रहे हैं।
30 जनवरी को चांदी में एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई जो पिछले 45 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट में से एक बताई जा रही है। एक दिन में चांदी 66 हजार रुपये सस्ती हुई जबकि सोना भी 19 हजार रुपये लुढ़क गया था। इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। लगातार सोने-चांदी के गिरते भाव से निवेशकों पर बड़े घाटे का खतरा मंडरा रहा है।
वहीं एक्पर्ट की मानें तो यह गिरावट कुछ दिनों की है जल्द ही बाजार संभल जाएगा। वर्तमान में लोकल व्यापारी से ही लेन देन करें। एमसीएस (ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट) पर खरीद बिक्री से बचना बेहतर होगा। हालांकि वर्तमान में जेवर खरीद का अच्छा मौका है। जिन्होंने ऊंचे भाव पर निवेश किया है, वह थोड़ा सब्र रखें। कम समय में ही पुराने भाव देखने को मिल सकते हैं। सोना हमेशा से ही अच्छा निवेश माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *