Saturday, April 20, 2024
अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। विश्व योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा इसे अपनाकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकें। लेकिन हर साल 21 जून को ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का कारण क्या है, यह सवाल सभी में मन में आता है। आपको बता दें कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। इसलिए विश्व स्तर पर इसकी भूमिका को बढ़ावा देने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।

इस वर्ष पुरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 8वीं बार मनाया जा रहा है। पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 से हुई थी वर्ष 2015 में भारत में दो रिकॉर्ड बने थे। जिसमे दिल्ली के राजपथ पर 35 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योगासन किया था। इसके अलावा, इस योग दिवस में 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितम्बर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र सभा में अपने के भाषण के द्वारा की थी। उन्होंने सयुंक्त राष्ट्र सभा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव में 177 देशों ने बिना किसी विवाद के अपनी सहमती दे दी थी। जिसके बाद 90 दिनों के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया। योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हर दिन 15 से 20 मिनट योग कर हम अपने मन-मस्तिष्क को तरोताजा रख सकते हैं। इसके साथ ही हम बढ़ती उम्र में भी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *