Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन में भारतीय छात्र को गोली लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रूस और यूक्रेन संकट के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से निकल रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वार जोन कीव से निकल रहे भारत के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इसके पहले यूक्रेन में 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। इसमें नवीन शेखरप्पा की मौत गोलीबारी में हुई थी। जबकि एक अन्य छात्र की मौत ठंड लगने से हुई।
वीके सिंह ने भारतीय छात्र को गोली लगने की जानकारी देने के साथ कहा हक भारतीय दूतावास ने पहले प्राथमिकता पर मंजूरी दे दी थी कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में, बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है। वीके सिंह ने बताया कि अभी 1600-1700 और छात्रों को भारत भेजना है। पिछले 3 दिनों में 7 फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे भारत भेजे गए हैं। बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को जिम्मदा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *