Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम नवीन कुमार है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। आज सुबह बचाव अभियान के दौरान ही छात्र रूसी हमले की चपेट में आ गया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ने को कहा था। इसके बाद से लगने लगा था कि कीव में हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और वहां भीषण हमले हो सकते हैं। रूस की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के वीडियो भी सामने आए। भारतीयों में भी टेंशन बढ़ती जा रही थी और दोपहर बाद रूसी हमले में भारतीय छात्र के मारे जाने की दुखद खबर सामने आ गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *