Tuesday, April 23, 2024
festivalउत्तराखंडदेहरादूनपर्व और त्योहारभाजपाराज्यस्पेशल

उत्‍तराखंड में आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर धूम, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, हर घर- हर गली लहरा रहा तिरंगा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वतंत्राता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद सीएम धामी ने परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

         

आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके साथ ही सीएम धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, और आगे  कहा कि जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देशवासियों में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और देश की सुरक्षा के लिए जो उत्साह दिख रहा है, वह अपने आप में अलग ही है। बता दें कि सीएम धामी इसके बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं उत्तराखंड में आज चारों और आजादी की जश की धूम है। आज सुबह से लगभग हर वाहन और घरों में तिरंगा लहरा रहा है। स्कूल के बच्चों में भी काफी जोश नजर आ रहा है। तिरंगा लिए कई लोग भारत माता की जय का नारा लगा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने हर घर तिरंगे अभियान के जरिये सभी से घरों में तिरंगा लगाने को कहा था। ऐसे में आज सुबह से ही प्रदेशभर के हर गली हर घरों में तिरंगा लहरा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *