उत्तराखंड विधानसभा उप चुनाव में साथ आया इंडिया गठबंधन
लोकसभा चुनाव के ठीक बाद हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के उप चुनाव में भी इंडिया गठबंधन का साथ बरकरार है। इन दोनों उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इन दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन दे दिया है। साथ ही उनके पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है।
इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन और सिविल सोसायटी के सदस्यों की बैठक हुई। और सभी ने दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का फैसला लिया।
आपको बता दें कि बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उप चुनाव होना है, इंडिया गंबठन के साथ आने से कांग्रेस को दोनों सीटों पर बड़े फायदे की उम्मीद है। मंगलौर में समाजवादी पार्टी का अच्छाखासा वोट बैंक है तो वहीं बदरीनाथ में सीपीआई का जबर्दस्त माहौल है ऐसे में इन दिनों सीटों पर इंडिया गठबंधन के सामने सत्ताधारी भाजपा के लिये बड़ी चुनौती रहने वाली है।