Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्पेशल

होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर सीएम धामी ने दी जवानों को सौगात

हर साल 6 दिसंबर को पूरे देश में होमगार्ड संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तराखंड में भी होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आज मंगलवार को देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी ने होमगार्ड जवानों के लिए कई घोषणाएं की।

आज देहरादून में सीएम धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम धामी ने होमगार्ड के जवानों को सलाम किया और स्थापना दिवस की बधाई दी। सीएम धामी ने अपने संबोधन के दौरान महामारी के समय होमगार्ड के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठ  कार्यों की सराहना की। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर जवानों ने रैतिक परेड का आयोजन किया। कमांडेंट जनरल केवल खुराना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने कई तरह के करतब भी दिखाए और नागरिक सुरक्षा संगठन की झांकी भी इस कार्यक्रम में शामिल रही।

इस मौके पर सीएम धामी ने होमगार्ड जवानों के लिए कई घोषणाएं की।

  • उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद में ड्यूटी व राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *