Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

अक्टूबर में उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस साइंस कांग्रेस में करेंगे शिरकत

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है।

12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर कांग्रेस उत्तराखंड में हो रही है। पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर, 2023 को अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *