इतिहासकार डॉ.यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री सम्मान, सीएम धामी ने जताई खुशी
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद् और इतिहासकार डॉ.यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ.कठोच को ये पद्म पुरस्कार साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये उल्लेखनीय कार्यों के लिये दिया गया है।
डॉ.कठोच को पद्मश्री मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी है, सीएम ने एक्स पर लिखा-
साल 2024 के पद्म पुरस्कारों में उत्तराखंड के यशवंत सिंह कठोच जी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तराखंड के इतिहास एवं साहित्य संकलन के क्षेत्र में श्री कठोच का अद्वितीय योगदान रहा है।
आपको बता दें कि डॉ.कठोच पौड़ी के रहने वाले हैं, बतौर शिक्षक उन्होंने 33 वर्ष की सेवा दी है और सेवाकाल के दौरान और उसके बाद से वो लगातार उत्तराखंड के साहित्य, कला, संस्कृति, इतिहास पर लिखते आये हैं, उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, साथ ही इन विषयों से जुड़े उनके अनेकों शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं।