Saturday, April 20, 2024
राष्ट्रीय

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में आज सुबह 5 बजे निधन हो गया। 99 साल के पुरंदरे निमोनिया से ग्रसित थे और बीते शनिवार से अस्पगताल में भर्ती थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। लेकिन इसके बाद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिखा और हालत लगातार बिगड़ती ही चली गई।

वहीँ बाबा पुरंदरे के निधन से देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब के अंतिम संस्कार की घोषणा की है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का जन्म पुणे में हुआ था, बासाहेब ने छत्रपति शिवाजी पर कई किताबें लिखीं और अपना जीवन इतिहास और शोध के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें 2019 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने नाटक ‘जांता राजा’ लिखा और निर्देशित किया, जिसे 200 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुत किया है। इस नाटक का पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *