चंबा में भारी भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में दबीं, कई लोगों के भी दबने की सूचना, दो महिला और एक बच्चे का शव बरामद
नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। इस दौरान कार के अंदर फंसे दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है। देश में आज कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है, जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं। बार-बार हाईवे भी बाधित हो रहा है। सोमवार सुबह नीलकंठ में भूस्खलन होने से यहां यात्रियों की आवाजाही कुछ देर ठप रही। वहीं अब दोपहर में टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।