Wednesday, February 18, 2026
उत्तराखंड

शराब से मालामाल होगी सरकार, उत्तराखंड में महंगी हुई शराब

उत्तराखंड सरकार ने नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी है। जिससे इस साल उत्तराखंड में शराब महंगी होने जा रही है। शराब की कीमतों में पांच से 10 फीसीद बढ़ोत्तरी होगी। क्योंकि सरकार ने आबकारी के राजस्व को 11 प्रतिशत बढ़ाते हुये 4 हजार करोड़ से 4,440 करोड़ कर दिया है।
आबकारी नीति में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके तहत पहली बार राज्य में विदेशी मदिरा के बॉटलिंग प्लांट खोलने की इजाजत दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल निवेश आएगा बल्कि उत्तराखंड उत्पादक और निर्यातक राज्य के रूप में स्थापित हो पाएगा।
सरकार का एक और बड़ा फैसला ये भी है कि अब उत्तराखंड के स्थानीय फलों से देसी शराब बनाई जा सकेगी। जिसमें कीनू, माल्टा, काफल, सेब, नाशपाती, आडू, बेडू समेत तमाम दूसरे फलों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।
साथ ही सरकार ने शराब की पुरानी दुकानों को 10 फीसदी वृद्धि के साथ नवीनीकरण करने की व्यवस्था दी है, जिन दुकानों का नवीनीकरण नहीं होगा उनका लाटरी या निलामी के साथ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *