Monday, April 28, 2025
उत्तराखंड

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी आएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी की जद में, अब हर दफ्तर में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। अब सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी और इसी के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों की हाजिरी ली जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों में बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से हाजिरी लगाने के आदेश दिये हैं।
अब अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक प्रणाली के जरिये की जाएगी।
आपको बता दें कि सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों का देरी से ऑफिस आना या अकसर गायब रहना आम बात हो चुकी है। ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की वजह से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बायोमीट्रिक हाजिरी इसलिये बेहद अहम होने वाली है क्योंकि इसका असर अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी पदोन्नति में दिखाई देगा। देरी से दफ्तर आने या गायब रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों के लिये प्रमोशन में दिक्कत खड़ी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *