मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मामले को गणेश गोदियाल ने दिया नया एंगल, बोले ये पहाड़ बनाम मैदान नहीं बल्कि उत्तराखंडियत बनाम भाजपा है
पहाड़ को लेकर सदन में दिये मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नया तर्क सामने है। जिसमें उन्होंने इस पूरे प्रकरण के लिये भाजपा का कसूरवार ठहराया है। गणेश गोदियाल ने इसे पहाड़ बनाम मैदान कहे जाने पर आपत्ति जताई है।
बकौल गणेश गोदियाल ये मामला पहाड़ बनाम मैदान नहीं है बल्कि उत्तराखंडियत बनाम भाजपा है।
गणेश गोदियाल का तर्क है कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ को गाली दी मगर उनका संरक्षण कर रही भाजपा भी उतनी ही दोषी है। उन्होंने उत्तराखंड में रहने वालों की दोहरी पहचान भी बताई है।
गणेश गोदियाल के इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस को इस मुद्दे का फायदा केवल मंत्री तक सीमित कर देने से नहीं मिलने वाला? और क्या इसलिये कांग्रेस के लिये समूची भाजपा को कठघरे में खड़ा करना सियासी मजबूरी है? अगर देर सवेर मंत्री पर भाजपा कार्यवाई भी करती है तो कमसेकम मुद्दा जिंदा रहे।