Friday, May 23, 2025
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

स्मार्ट सिटी के कार्यों में सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है-गणेश गोदियाल

राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन परियोजना में भ्रष्टाचार के चलते कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जनता परेशान है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आपको बता दें कि देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को काफी परेशानी हो रही है। कार्यों के सुस्त निर्माण को देखते हुए जिलाधिकारी ने पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया बावजूद इसके कार्यों में कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *