महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर का गेम ओवर, दुबई से इंटरपोल ने किया गिरफ्तार
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक महादेव सट्टा ऐप के सरगना और इस केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी दुबई में ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के तहत हुई है।
गिरफ्तारी के बाद अब सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की कार्यवाई की जा रही है।
महादेव बेटिंग ऐप को कई वेबसाइट के जरिए ऑपरेट किया जाता है। इस बेटिंग ऐप में लोगों को पैसे लगाने के लिए कहा जाता है। महादेव ऐप के जरिए पोकर, कार्ड गेम्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल के मैच पर पैसे लगाए जाते हैं। हर जुए की तरह इस ऐप में भी लोग ज्यादा कमाई करने के लालच में पैसे लगाते हैं।
2023 में जब ये मामला खुला तो छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इस केस में अब तक कुल करीब 70 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनकी जांच अब सीबीआई कर रही है। इधर ईडी ने इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां की हैं।
चलिये आपको बताते हैं कौन है सौरभ चंद्राकर
बताया जाता है कि सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ के भिलाई का रहने वाला है। उसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। तब सौरभ यहां एक जूस की दुकान चलाता था। बाद में दुबई चला गया और यहां से उसने ऑन लाइन सट्टा की दुनिया में कदम रखा है।
महादेव बेटिंग ऐप मामले में पिछले साल बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी, सिंगर्स, एक्टर और कॉमेडियन ईडी के रडार पर थे। इन सेलिब्रिटीज का नाम इस ऐप के को-प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के साथ रिश्ते होने की वजह से सामने आए थे।
ये मामल तब सुखिर्यों में आया जब सौरभ चंद्राकर की शादी में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
