Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखंड

नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने जी नरेंद्र, नोटिफिकेशन जारी

नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जी नरेंद्र को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार ने इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कोलॉजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जी नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। कोलॉजियम ने 24 सितंबर को यह सिफारिश की थी। उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रहीं जस्टिस रितू बाहरी 10 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गई थीं। जस्टिस जीएस संधावालिया को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। विधि मंत्रालय ने सोमवार को इनकी नियुक्ति की जानकारी दी। जस्टिस संधावालिया वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *