पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा, कल बारिश और बर्फबारी होगी
इस सीजन बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
