अधर में भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोरलेन सड़क निर्माण, हाईकोर्ट ने पेड़ों के कटान पर लगाई रोक
भानियावाला से ऋषिकेश के बीच फोरलेन सड़क निर्माण अब अधर में लटक गया है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटान पर रोक लगा दी है। करीब 600 करोड़ की लागत से 21 किमी फोरलेन मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना था।
भानियावाला से ऋषिकेश तक सड़क चौड़ीकरण कर इसे फोरलेन बनाए जाने के लिए वर्ष 2022 में डीपीआर तैयार की गई थी। भूमि हस्तातंरण व वन विभाग की अन्य प्रक्रियाओं में एनएचएआई को पूरे दो साल लगे थे। सड़क चौड़ीकरण के लिए भानियावाला बाजार में ध्वस्तीकरण भी किया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद फोर लेन के लिए टेंडर जारी किए गए थे।