जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान हुआ निधन
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज सुबह 11.30 बजे एक हमलावर द्वारा गोली मारी गयी। जिसके बाद इलाज के लिए शिंजो आबे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। आपको बता दें कि यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।