Thursday, April 16, 2026
उत्तराखंड

सर्दियों में गर्म हुये उत्तराखंड के जंगल, समय से पहले धधकने लगे जंगल

उत्तराखंड में लंबे समय से केवल सूखी ठंड पड़ रही है मगर बारिश नहीं हुई है। इसका नतीजा ये हुआ कि राज्य के जंगलों में बे मौसम आग की घटानाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल के जंगलों से सामने आया है।
ज्योलिकोट नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन रेंज के अंतर्गत वीरभट्टी के पास पहाड़ियों के वन क्षेत्र में आज सुबह से आग लगने से वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। बता दें कि, पिछले कई माह से वर्षा न होने के कारण जंगल सूखे पड़े हुए है, इसी कारण जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ने होने लगी है। आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। पिछले एक सप्ताह में आसपास के पांच इलाकों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। हालांकि अधिकांश जगहों पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। लेकिन आज आग रोकने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आग राष्ट्रीय राजमार्ग से ऊपरी हिस्से की पहाड़ी में भी फैल गई।
मनोरा वन रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया की आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों की चार टीम भेजी गई है। अधिकांश हिस्से में आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले तत्त्वों पर निगाह रखी जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *